रांचीवालों के लिए काम की खबर: आज इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली रहेगी गुल

1 Min Read
Spread the love

Ranchi: रांची में आज बिजली उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 11 केवीए बिरसा फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी जाएगी.

इस बिजली कटौती का असर बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड समेत आसपास के कई इलाकों में देखने को मिलेगा. इन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को तय समय के दौरान बिजली नहीं मिलेगी.

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी काम निपटा लें और आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि असुविधा कम हो. विभाग का कहना है कि काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *