Ikkis Box Office Collection: सुस्त पड़ी फिल्म की कमाई, अब तक बस 25.64 करोड़ का कर पाई कलेक्शन

Spread the love

Ikkis Box Office Collection: श्रीराम राघवन निर्देशित ‘इक्कीस’ बॉलीवुड दिवंगत धर्मेन्द्र की आखिरी मूवी है. इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ मुख किरदार में हैं. 1 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को आज 9 दिन हो गए हैं. इस फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की बात करें, तो धुरंधर और द राजा साहब के कारण इक्कीस की कमाई कछुए की चाल चल रही है. आइए जानते हैं आज 9 जनवरी तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.

9वें दिन फिल्म की कमाई कितनी हुई?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म इक्कीस ने आज 9वें दिन लगभग 0.04 करोड़ रुपये की कमाई की है. आज 9वें दिन की कमाई के साथ इस फिल्म ने अब तक करीब 25.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, अभी इस फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है.

‘इक्कीस’ का 9 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: 7 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: 3.5 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: 4.65 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: 5 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: 1.35 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: 1.6 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: 1.15 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: 1.35 करोड़ रुपये
  • इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: 0.04 करोड़ रुपये

ऐसे में पहले दिन से आज 9वें दिन तक इस फिल्म ने टोटल 25.46 करोड़ रुपये की कमाई की है.

मिल रहा फैंस का प्यार

बता दें, बॉलीवुड दिवंगत धर्मेन्द्र की आखिरी मूवी होने के कारण इक्कीस को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. फैंस इस मूवी में धर्मेन्द्र को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top