Hazaribagh : दनुआ घाटी में आपस में भिड़े पांच वाहन, 2 की मौत, 2 घायल

Spread the love

Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में तीन ट्रेलर और दो कंटेनर आपस में टकरा गए. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि हादसे के बाद दो कंटेनर खाई में गिर गए. घटना के वक्त एक बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल लोगों को एनएचएआई एंबुलेंस से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी-डीसी

घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी. वहीं घटना को लेकर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जहां जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है. सभी घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है तथा नियमानुसार सहायता भी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar : चलती ट्रेन में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, यात्रियों में दहशत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top