Deoghar : पत्नी से मिलने जा रहे पुलिसकर्मी की अनियंत्रित कार पलटी, बाल-बाल बचा

Spread the love

Deoghar : पत्नी से मिलने जा रहे पुलिसकर्मी की अनियंत्रित कार देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर कुंदा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पलट गई. इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया. जिस तरह से यह दुर्घटना हुई, उससे लग रहा था कि चालक को गंभीर चोटें आई होंगी, लेकिन चालक को मामूली चोटें आई हैं.

जानकारी के अनुसार कार चालक जामताड़ा में पुलिसकर्मी है और उसकी पत्नी देवघर में पुलिस विभाग में कार्यरत है. वह कार से अपनी पत्नी से मिलने जामताड़ा से देवघर आ रहा थे. देवघर पहुंचने से पहले कुंदा मोड़ से पहले एक नवनिर्मित होटल के पास यह दुर्घटना घटी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था. दुर्घटना में कार के चारों चक्के ऊपर हो जाने से कार पलट गई. जांच के लिए कुंदा पुलिस मौके पर पहुंची है.

इसे भी पढ़ें: Hazaribagh : दनुआ घाटी में आपस में भिड़े पांच वाहन, 2 की मौत, 2 घायल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top