गिरिडीह : पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल

Spread the love

Giridih : बगोदर-सरिया रोड़ स्थित जमुनिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं एक घायल बताए जा रहे है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि हादसे के बाद कार खेत में जा गिरी.

स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक राजधनवार का बताया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर बगोदर के थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मामले को लेकर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कि कार के नंबर से पता चला है कि कार राजधवार के किसी व्यक्ति की है. वहीं, मृतक के बारे में पता चल रहा है कि वह गिरिडीह जिले के पचंबा का रहने वाला है.

कार सवारों ने पी रखी थी शराब

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सवार लोग शराब पी रखे थे. कार ने सबसे पहले बीएड कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी, जिससे कार खेत में चली गई. हालांकि सड़क किनारे खड़ी कार में कोई नहीं था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top