उग्रवादियों का तांडव, न्यू बिरसा कोलियरी में की फायरिंग, JCB को भी फूंका, गोलीबारी में एक CCL कर्मी घायल

Spread the love

Ramgarh: उग्रवादियों ने फिर तांडव मचाया है. रामगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में लेवी के लिए हथियारबंद उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और फिर कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. दो जेसीबी समेत तीन हाइवा में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. उग्रवादियों की फायरिंग में एक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लग गई, उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जानकारी जब थाना प्रभारी रामकुमारम को हुई तो वे पेट्रोलिंग वाहन लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही उग्रवादी वहां से भाग निकले. पूरे मामले में उरीमारी थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची जिले के हिंदगीर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top