Earthquake : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Spread the love

Dehradun : उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. पिथौरागढ़ में सुबह 6:43 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. धरती हिलने से लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई. अच्छी बात ये है कि अब किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले साल से इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. ऐसे में अब लोग दहशत में भी हैं और चिंतित भी.

घरों से बाहर निकले लोग

देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर अचानक आए भूकंप से धरती हिल गई. जैसे ही लोगों को इसका एहसास हुआ तो धरती हिलने लगी. इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

इसे भी पढ़ें: आज ED ने IAS मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया, मंत्री और अधिकारी से आमने-सामने सवाल-जवाब की तैयारी में ED

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top