मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर पलामू में छापेमारी, ली गई दर्जनों कोचिंग संस्थानों की तलाशी

Spread the love

Palamu : कल से शुरू होने वाले मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर पलामू के कई कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की गई. जिसमें आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों की तलाशी ली गई है. वहीं पलामू डीडीसी शब्बीर अहमद ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो संबंधित केंद्राधीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी.

मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर पूरे पलामू में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इसके अलावा विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है, जिसमें उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता व गश्ती दल पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए.

मैट्रिक की परीक्षा 76 केंद्रों व इंटरमीडिएट की परीक्षा 40 केंद्रों में होनी है

पलामू में मैट्रिक की परीक्षा 76 केंद्रों में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 40 केंद्रों में होनी है, जिसमें 67,262 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. मैट्रिक में 34,665 छात्र-छात्राएं तथा इंटरमीडिएट के विभिन्न संकायों में 32,597 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top