आईआरबी भवन में शिफ्ट हुआ धुर्वा थाना, स्मार्ट पुलिस स्टेशन बनेगा पुराना परिसर

1 Min Read
आईआरबी भवन में शिफ्ट हुआ धुर्वा थाना, स्मार्ट पुलिस स्टेशन बनेगा पुराना परिसर
Spread the love

Ranchi: धुर्वा थाना को आईआरबी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित है. जिस भवन में धुर्वा थाना चल रहा था, वह काफी जर्जर हो चुका था. यहां स्मार्ट थाना बनाया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फिर से थाना यहां शिफ्ट किया जाएगा. धुर्वा स्मार्ट थाना में थाना भवन, शौचालय, विश्राम गृह, मनोरंजन हॉल वर्क स्टेशन, बाउंड्री वॉल, कार पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीसीटीवी और बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी. यहां एक बड़ा हॉल होगा, जो रिसेप्शन होगा. यहां आम लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. थाना को चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *