रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव : धनतेरस और दिवाली को देखते हुए इन रूटों पर चार पहिया वाहनों के एंट्री पर रोक

Spread the love

Ranchi : कल यानी मंगलवार से धनतेरस के साथ ही दिवाली का त्योहार भी शुरू हो रहा है. धनतेरस और दीपावली को देखते हुए राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. 29 और 30 अक्टूबर को अपर बाजार में शहीद चौक से किशोरी यादव चौक तक सभी चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से 12:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से प्रतिबंधित कर दी गई है. इसके कारण इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा.

इन मुख्य मार्गों पर हुआ बदलाव

काली मंदिर (चर्च रोड) से विक्रांत चौक (फतेहउल्लाह रोड) तक सभी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगा.

रेडियम चौक से सुजाता चौक के बीच सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top