ENTERTAINMENTLATEST NEWS

Dhurandhar 2 का जलवा, 9 दिन में 1100 करोड़ क्लब में एंट्री

Spread the love

आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब यह सुपरहिट Pushpa फ्रेंचाइजी को भी पीछे छोड़ चुकी है.

Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के पहले 9 दिनों में भारत में लगभग ₹715.72 करोड़ नेट और ₹854.99 करोड़ ग्रॉस की कमाई कर ली है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां इसने करीब $30 मिलियन (₹285 करोड़) की कमाई की है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹1140 करोड़ पहुंच चुका है.

फ्रेंचाइजी ने Pushpa को किया पीछे

Dhurandhar फ्रेंचाइजी की कुल कमाई अब ₹2447 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है.

  • Dhurandhar (पहला पार्ट): ₹1307.35 करोड़
  • Dhurandhar 2: ₹1140 करोड़ (अब तक)

वहीं Pushpa फ्रेंचाइजी की बात करें तो:

  • Pushpa: The Rise (2021): ₹350.10 करोड़
  • Pushpa 2: The Rule (2024): ₹1871 करोड़
  • कुल कलेक्शन: लगभग ₹2221 करोड़

इस तरह Dhurandhar फ्रेंचाइजी ने कुल कमाई के मामले में Pushpa को पीछे छोड़ दिया है.

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

शनिवार तक फिल्म भारत में ₹863 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब सभी की नजर वीकेंड कलेक्शन पर है, जहां यह और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *