BREAKING : रांची के मेन रोड में एक दूसरे से टकराई 5 गाड़ियां, कई कारें छतिग्रस्त

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड में एक दूसरे से 5 गाड़ियां टकरा गई. जिससे कई कारें आपस में टकरा गई. दरअसल चुटिया क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड सुजाता चौक और रिलायंस मार्केट के बीच में आपस में कई गाड़ियां टकरा गईं. इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और भीषण जाम लग गया.
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल पांच गाड़ियां आपस में टकराईं और क्षतिग्रस्त हो गईं. चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को चुटिया थाना ले गई. राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *