धुर्वा सेक्टर-3 में कार-बाइक की सीधी टक्कर, दंपत्ति घायल, पैर कटकर अलग हुआ

1 Min Read
धुर्वा सेक्टर-3 में कार-बाइक की सीधी टक्कर, दंपत्ति घायल, पैर कटकर अलग हुआ
Spread the love

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद धुर्वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 मोड पर दंपत्ति बाइक से जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान एक कार ने दंपत्ति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति का पैर कट गया. इस घटना में बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *