डीसीएलआर कोर्ट से ऑर्डर पास कराने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर ने मांगा था घूस, एसीबी ने 15 हजार तेले रंगेहाथों दबोचा
Ranchi: धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को डीसीएलआर कोर्ट से आदेश पारित करने के एवज में रिश्वत लेते एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनीस कुमार सिंह को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
शिकायतकर्ता ने एसीबी को आवेदन के माध्यम से बताया कि पत्नी सोनी सिंह के नाम से जमीन हस्तांतरण का मामला बाघमारा अंचल कार्यालय से खारिज होने पर डीसीएलआर के कोर्ट में अपील दायर की गयी थी. उक्त अपील का मामला 8 मई को आदेश के लिए रखा गया था. लेकिन आदेश पारित करने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर अनीस कुमार सिंह 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. एसीबी ने जब मामले का सत्यापन किया तो आरोप सत्य पाया और मामला दर्ज (कांड संख्या 07/2025) किया. इसके बाद आरोपी अनीस कुमार सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डीसीएलआर कार्यालय कक्ष के बगल में स्थित कंप्यूटर कक्ष के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
