मंडल मुर्मू के लिए चंपई सोरेन ने की सुरक्षा की मांग, कथित धमकी का चैट वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

Spread the love

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपये देने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को गंभीर मामला बताया है. चंपई सोरेन ने इस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर बताया है. आपने पोस्ट में लिखा है कि इस तरह की धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आपने झारखंड पुलिस और साहेबगंज पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और साहेबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी टैग करते हुए कहा है कि वे मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें. मंडल मुर्मू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top