75,000 रुपये से कम में iPhone 17 खरीदने का मौका, Flipkart Republic Day Sale में बड़ी डील
iPhone हर कोई खरीदना चाहता है, लेकिन महंगे होने के कारण हर किसी के बजट में भी ये फिट नहीं होता. ऐसे में आधे से ज्यादा लोग EMI पर इसे खरीदते हैं या फिर किसी सेल के आने का इंतजार करते हैं. ऐसे में अगर आप भी iPhone खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर इंतजार क्यों करना, फ्लिपकार्ट का Flipkart Republic Day Sale है न. फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल लेटेस्ट iPhone 17 पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इसे 75 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में.
कितने का मिल रहा डिस्काउंट?
फ्लिपकार्ट के रिपब्लिक डे सेल में iPhone 17 के बेस वेरिएंट 256GB की कीमत 82,900 रुपये है. लेकिन इस मॉडल पर आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इस फोन की कीमत घटकर 79,900 रुपये हो जाएगी. बैंक डिस्काउंट का फायदा आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं.
मिल रहा एक्सचेंज ऑफर
बैंक डिस्काउंट के अलावा, इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. यानी कि एक्सचेंज ऑफर के तहत अगर आप अपना पुराना मॉडल एक्सचेंज कर iPhone 17 खरीदते हैं, तो आपको 5000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, जिससे आप इस फोन को 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

