बड़ी खबर : मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की रद्द हुई परीक्षा पर बड़ा अपडेट, जैक अध्यक्ष ने बताया इस दिन होगी परीक्षा

2 Min Read
बड़ी खबर : मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की रद्द हुई परीक्षा के रि-एग्जाम का आया डेट, जैक अध्यक्ष ने बताया इस दिन होगी परीक्षा
Spread the love

Ranchi : जैक बोर्ड की मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की रद्द हुई परीक्षा पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जैक अध्यक्ष नटवर हांसदा ने बताया है कि अब दोनों विषयों की परीक्षा 4 मार्च के बाद होगी. आपको बता दें कि 20 फरवरी को आयोजित मैट्रिक विज्ञान का पेपर लीक हो गया है. विज्ञान के सैद्धांतिक विषय के पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले आई पेपर लीक की खबर JAC की जांच में सही साबित हुई है. पेपर लीक होने के बाद JAC ने 18 फरवरी को आयोजित हिंदी की परीक्षा और 20 फरवरी को आयोजित विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया था.

दोबारा होगी परीक्षा- मुख्य सचिव अलका तिवारी

वहीं इस मामले को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर उच्चायोग की बैठक बुलाई और उसके बाद यह निर्णय लिया गया कि कोर्स ए और कोर्स बी के पेपर दोबारा कराए जाएं.

बोर्ड के अनुसार, कोडरमा के गर्ल्स हाई स्कूल, गवर्नमेंट प्लस टू स्कूल, जामजा हाई स्कूल समेत कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के पेपर से मिलते-जुलते पेपर मिले हैं और सोशल मीडिया पर भी पाए गए हैं.

गिरिडीह और कोडरमा में सबसे पहले वायरल हुआ पेपर

इस प्रश्नपत्र के वायरल होने की खबर सबसे पहले गिरिडीह और कोडरमा से आई. एक व्हाट्सएप ग्रुप में क्यूआर कोड डाला गया और मैसेज भेजा गया कि अगर आपको मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र चाहिए तो इसके लिए 350 रुपये भेजें.

इस मैसेज में 20 फरवरी को होने वाली विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया गया. कुछ देर बाद ही पीडीएफ मोड में विज्ञान का प्रश्नपत्र वहां अपलोड कर दिया गया, जिसका स्क्रीनशॉट पूरे राज्य में वायरल हो गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *