BIHAR

Bihar Board 12th Arts Toppers 2026: निशु कुमारी ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

Bihar Board 12th Arts Toppers 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी आ गई है. इस साल छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 95.80% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार और मो. लकी अंसारी रहे, जिन्होंने 95.60% अंक प्राप्त किए. तीसरे स्थान पर कई छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें नसरीन प्रवीण, साजिया अंसारी, निसु कुमारी और आदर्श शामिल हैं.

टॉपर्स के इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. इस बार का रिजल्ट छात्रों की मेहनत और लगन को दर्शाता है.

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2026 की लिस्ट

ये रहे टॉपर्स की लिस्ट-

  • निशु कुमारी (रैंक 1): 479 अंक (95.80%), गया
  • सिद्धि शिखा (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), सीतामढ़ी
  • चंद्रदीप कुमार (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), लखीसराय
  • मो. लकी अंसारी (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), पूर्णिया
  • नसरीन प्रवीण (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), पश्चिम चंपारण
  • साजिया अंसारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), नालंदा
  • निसु कुमारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), दरभंगा
  • आदर्श (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), सहरसा
  • अमृता कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), सीवान
  • स्वीटी कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), दरभंगा
  • बीबी असरना (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), अररिया
  • रोशनी कुमारी (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), सारण
  • मनीष कुमार (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), दरभंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *