हाय राम…पत्नी को चढ़ा रील्स बनाने का बुखार, पति ने डिलीट किए वीडियो तो थाने पहुंची रार

2 Min Read
Spread the love

inlive247 Desk: एक पत्नी को रील्स बनाले का ऐसे बुखार चढ़ा कि मामला थाना ही पहुंच गया. दरअसल पत्नी अपने पति के खिलाफ रील बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने से रोकने की शिकायत लेकर थाने पहुंची. इस दौरान पत्नी ने पति के विरोध में घर से थाने तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया. पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. महिला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसकी शादी दो साल पहले हुई थी. पति साइबर कैफे चलाता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी को अभी दो साल ही हुए हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का जुनून सवार था. दिन-रात डांस, गाने और लिप-सिंक वीडियो बनाना ही उसकी जिंदगी का मकसद बन गया था. पति को यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था. उसने कई बार समझाया भी.

लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी. इससे कलह होने लगी. रील की वजह से वैवाहिक जीवन में दरार आने लगी. हद तो तब हो गई जब उसने चुपके से अपने पति को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया ताकि वह उसकी रील न देख सके. लेकिन एक दिन पति को एक दोस्त के ज़रिए पत्नी की रील्स के बारे में पता चल गया. फिर घर में कलह बढ़ गई.

पति ने गुस्से में आकर उसके सारे वीडियो फ़ोन से डिलीट कर दिए. इससे पत्नी आगबबूला हो गई. रविवार को दोनों के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हुआ और पत्नी सीधे काज़ी मोहम्मदपुर थाने पहुँच गई. घर से थाने तक पत्नी ने काफ़ी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया. पुलिस भी यह ड्रामा देखकर हैरान रह गई. पति-पत्नी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को समझाया और फिर घर भेज दिया.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *