JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

बड़ी खबर: झारखंड में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, कई को प्रमोशन और अतिरिक्त प्रभार

Spread the love

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं. इस बदलाव के साथ ही कुछ अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को उनके मूल विभाग के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

इन अधिकारियों का हुआ फेरबदल

मस्त राम मीणा: अब सदस्य, राजस्व परिषद होंगे. इससे पहले वे अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर कार्यरत थे.

के. श्रीनिवासन: इन्हें सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है. साथ ही इनके पास JBVNL के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

राजेश कुमार शर्मा: अब सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मनोज कुमार (2006 बैच): इन्हें सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की कमान सौंपी गई है.

विप्रा भाल: परिवहन विभाग से हटाकर अब सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग नियुक्त किया गया है.

राजीव रंजन: अब सचिव, परिवहन विभाग के पद पर तैनात किए गए हैं.

अबू इमरान: इन्हें सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का जिम्मा दिया गया है.

प्रमंडलीय आयुक्तों (Commissioners) की नियुक्ति

सरकार ने प्रमंडलीय आयुक्तों के पद पर भी नई नियुक्तियां की हैं:

मनोज कुमार (2007 बैच): दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त बनाए गए हैं. इनके पास उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

संजय कुमार: संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के आयुक्त नियुक्त किए गए हैं.

कुमुद सहाय: पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के आयुक्त बनाए गए हैं.

रविरंजन कुमार विक्रम: कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *