गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे सिमडेगा जेल से दे रहें आपराधिक गतिविधियों को अंजाम, झारखंड ATS ने छापेमारी कर बरामद किया मोबाइल

1 Min Read
गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे सिमडेगा जेल से दे रहें आपराधिक गतिविधियों को अंजाम, झारखंड ATS ने छापेमारी कर बरामद किया मोबाइल
Spread the love

Simdega : सिमडेगा जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार को झारखंड एटीएस की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पाया गया कि गैंगस्टर अमन साहू का खास गुर्गा आकाश राय जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है. एटीएस की टीम ने जेल में छापेमारी कर आकाश राय का मोबाइल और सिम जब्त कर लिया.

आकाश राय आपराधिक गतिविधियों को दे रहा अंजाम

आकाश राय सिमडेगा जेल में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. सूचना मिलने पर झारखंड एटीएस की टीम ने सिमडेगा जेल में छापेमारी की. एटीएस के जेल में आने की खबर मिलते ही आकाश राय ने अपने मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर छिपा दिया, लेकिन एटीएस को जेल से मोबाइल मिल गया. यह भी कहा जा रहा है कि आकाश राय उसी मोबाइल से अपने आका गैंगस्टर अमन साव और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क करता था.

गढ़वा और छत्तीसगढ़ में गोलीबारी की घटना को आकाश के इशारे पर ही अंजाम दिया गया था. झारखंड एटीएस की टीम अब आकाश राय के मोबाइल को खंगाल रही है. आकाश राय के मोबाइल से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिससे एटीएस की जांच की दिशा और बेहतर होगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *