JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

BIG BREAKING: रिम्स में मंत्री के नाम पर दबंगई! नर्स से मारपीट के बाद कामकाज ठप

Spread the love

Ranchi: बड़ी खबर राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स से सामने आ रही है. जहां एक नर्स के साथ मारपीट की घटना घाटी है. इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है. सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक नर्स के साथ मारपीट की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. घटना से नाराज रिम्स की नर्सें आंदोलन पर उतर आई हैं और फिलहाल स्वास्थ्य सेवाएं देने से इनकार कर रही हैं. नर्सें ट्रॉमा सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं और डायरेक्टर व डीएस को मौके पर बुलाने की मांग कर रही हैं. उनका कहना है कि ड्यूटी के दौरान वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं.

मामला मेडिसिन A2B वार्ड का है, जहां शाम करीब 4 बजे मरीज हसीब अंसारी के अटेंडेंट के साथ विवाद हुआ. इसी दौरान नर्स अनुपमा कुमारी तिर्की के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. इस घटना के बाद नर्सों में भारी आक्रोश है और वे इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रही हैं. इसी के तहत ट्रॉमा सेंटर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है.

मारपीट की शिकार नर्स अनुपमा तिर्की का कहना है कि मरीज के अटेंडेंट ने खुद को कांग्रेस नेता बताया और इसी का डर दिखाते हुए उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत रिम्स प्रबंधन से की, तो कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही डांट दिया गया, जिससे उनका मनोबल और टूट गया.

वहीं मौके पर मौजूद रिम्स के अन्य स्टाफ का कहना है कि वे फिलहाल कार्य बहिष्कार पर हैं. कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक रिम्स प्रबंधन उनकी सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. घटना के बाद से अस्पताल में व्यवस्था पर भी असर पड़ता दिख रहा है और हालात सामान्य होने में समय लग सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *