BUSINESSINDIA

Bank Holiday: अगस्त महीने में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Spread the love

Bank Holiday: अगर आप अगस्त 2025 में बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, अगस्त महीने में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इस महीने राष्ट्रीय त्योहारों, स्थानीय त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण बैंकिंग कामकाज काफ़ी प्रभावित होगा।

स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ-साथ महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार भी बैंक की छुट्टियों में शामिल हैं। इसका मतलब है कि कई राज्यों में बैंक लगभग आधे महीने तक बंद रह सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बैंकिंग काम समय से पहले निपटा लें। हालांकि, ध्यान रखें कि ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी स्थानीय शाखा से पहले ही जानकारी ले लें.

अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक:

3 अगस्त (रविवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे. त्रिपुरा में केर पूजा के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे.
8 अगस्त (सोमवार): सिक्किम और ओडिशा में तेंडोंग लो रुम फात के कारण बैंक बंद रहेंगे.
9 अगस्त (दूसरा शनिवार): इस दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. जिसकी कारण मध्य भारत में लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे. इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान इत्यादि शामिल हैं.
10 अगस्त (रविवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
13 अगस्त (बुधवार): मणिपुर में देशभक्ति दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
15 अगस्त (शुक्रवार): पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होगी.
16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी और पारसी नववर्ष के कारण गुजरात और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
17 अगस्त (रविवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
23 अगस्त (चौथा शनिवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
24 अगस्त (रविवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
26 अगस्त (मंगलवार): कर्नाटक और केरल में गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी.
27 अगस्त (बुधवार): आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन मनाया जाएगा.
28 अगस्त (गुरुवार): ओडिशा, पंजाब और सिक्किम में नुआखाई की छुट्टी रहेगी.
31 अगस्त (रविवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

Whats app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *