507hp पावर और V8 इंजन के साथ आ रही है Audi SQ8, जानें कीमत और फीचर्स
जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi India भारतीय बाजार में अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 को 17 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV कंपनी की फ्लैगशिप Q8 रेंज में स्टैंडर्ड Audi Q8 और टॉप मॉडल Audi RS Q8 के बीच पोजिशन की गई है.
यानी SQ8 उन ग्राहकों के लिए है, जो रोजमर्रा की लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहते हैं. इसके लॉन्च के बाद भारत में Q8 लाइनअप तीन वेरिएंट्स Q8, SQ8 और RS Q8 में उपलब्ध होगी. आइए जानते हैं इसकी 5 बड़ी खास बातें.
स्पोर्टी और आक्रामक डिजाइन
Audi SQ8 का डिजाइन स्टैंडर्ड Q8 के कूपे-SUV लुक पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कई स्पोर्टी बदलाव किए गए हैं. फ्रंट में बड़ा सिंगल-फ्रेम ग्रिल मिलता है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न और डार्क फिनिश दिया गया है. शार्प LED हेडलैंप और बड़े एयर इंटेक इसे और आक्रामक बनाते हैं. साइड प्रोफाइल में ढलान वाली रूफलाइन और चौड़ा स्टांस बरकरार है. इसमें बड़े S-स्पेसिफिक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर SQ8 बैजिंग मिलती है. रियर में फुल-विथ LED लाइट बार, डिफ्यूजर-स्टाइल बंपर और चार एग्जॉस्ट आउटलेट (दो-दो दोनों तरफ) इसकी पहचान को खास बनाते हैं. रूफ स्पॉइलर डिजाइन को पूरा करता है.
लग्जरी के साथ स्पोर्टी इंटीरियर
केबिन लेआउट Q8 जैसा ही है, लेकिन इसमें स्पोर्टी एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. डैशबोर्ड पर ड्यूल टचस्क्रीन सेटअप मिलता है. ऊपर वाली स्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए और नीचे वाली क्लाइमेट व अन्य फंक्शंस के लिए. Audi का वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी भी दिखाता है. फ्लैट-बॉटम लेदर स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स और S बैजिंग इसे स्पोर्टी टच देते हैं. लेदर और अलकांतारा अपहोल्स्ट्री वाली स्पोर्ट सीट्स बेहतर सपोर्ट देती हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
Audi SQ8 में ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन, B&O साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे. फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी मिलेगा. सेफ्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. इसके अलावा ADAS फीचर्स जैसे एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग की भी उम्मीद है.
दमदार पावरट्रेन
Audi SQ8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा, जो RS Q8 के इंजन पर आधारित है, लेकिन थोड़े कम ट्यून में. यह इंजन 507hp की पावर और 770Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. देखा जाए तो RS Q8 में 640hp और 850Nm मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड Q8 में 3.0-लीटर इंजन से 340hp और 500Nm मिलता है.
SQ8 में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है.
लॉन्च, कीमत और मुकाबला
Audi SQ8 को भारत में CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) रूट से लाया जाएगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.6 करोड़ रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mercedes-AMG GLE Coupe, BMW X5 M60i, Porsche Cayenne और Maserati Grecale जैसी प्रीमियम परफॉर्मेंस SUVs से होगा.

