New Delhi : Air India ने अपने यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी किया है. दरअसल कंपनी ने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट के बीच तत्काल प्रभाव से इजरायल के तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को सस्पेंड करने का फैसला किया है. एयर इंडिया ने कहा कि तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 8 अगस्त तक निलंबित की जा रही हैं. वहीं कंपनी ने इस पूरे मामले में यात्रियों की मदद के लिए संपर्क केंद्र के 2 फोन नंबर जारी किए हैं-
011-69329333 / 011-69329999. इन नंबरों पर 24×7 संपर्क किया जा सकता है.
मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एयर इंडिया ने कहा है कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. एयरलाइन (Airline) कंपनी ने कहा कि चालक दल और मेहमानों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरी है.
एयर इंडिया के आधिकारिक बयान में क्या है
एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, हमने 08 अगस्त 2024 तक तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट शामिल है. हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें.”
हमास नेता की हत्या के बाद मध्य पूर्व में स्थिति और खराब
आपको बता दें कि ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद 31 जुलाई को हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या कर दी गई थी. हमास ने अपने राजनीतिक नेता की मौत के लिए इजरायल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया है. ब्यूरो प्रमुख. 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल पर हमास के हमले के लिए इज़राइल ने हनीयेह और अन्य हमास नेताओं को मारने की कसम खाई थी. इस्माइल हनीयेह पर इस हमले ने एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है.

