LATEST NEWSVIRAL NEWS

Viral Video: अब मटर छीलना नहीं लगेगा बोझ, सेकंडों में दाने निकालने की ट्रिक सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Spread the love

Viral Video: सर्दियां हो और घर पर मटर न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. सर्दियों के मौसम में हर घर में मटर दिखने लगता है. फ्रेश और स्वाद में मीठी होने वाली ये मटर हर सब्जी को पूरा कर देती है. फिर चाहे आलू-मटर हो या फिर मटर-पनीर की सब्जी सबके साथ मटर घुल-मिल जाती है. हालांकि, ये मटर खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, इसे छीलना उतना ही झंझट भरा काम होता है. ऐसे में कई लोग इसे बनाने से बचते हैं, क्योंकि घंटों बैठकर इसे छीलना हर किसी को नहीं भाता. लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे मटर छीलने की निंजा टेक्निक बता रहे हैं. क्योंकि, इस वीडियो में बिना किसी मेहनत के मटर के दानों को अलग किया जा रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है, कि सबसे पहले कच्ची मटर की फलियों को एक बड़े बर्तन में डालकर उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दिया जाता है. इसके बाद बर्तन को गैस पर रखकर पानी उबाल लिया जाता है. जैसे ही पानी उबलता है, मटर की फलियां हल्की नरम हो जाती हैं. कुछ देर बाद बर्तन को गैस से उतार लिया जाता है और असली कमाल शुरू हो जाता है. पानी में डूबी मटर को हाथों से हल्के-हल्के घुमाया या सहलाया जाता है. ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, बस उंगलियों की हल्की हरकत से ही फलियां खुलने लगती हैं और मटर के दाने अपने आप बाहर आ जाते हैं.

इसके बाद पानी को छानकर दानों और छिलकों को अलग कर लिया जाता है. देखते ही देखते पूरा बर्तन हरी मटर के दानों से भर जाता है. इस तरीके में न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही समय लगता है. शायद यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस आसान ट्रिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर @vrajput40 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट के कैप्शन में कैप्शन दिया गया है, “आलसी लोगों के लिए परफेक्ट हैक.” हालांकि, इस वीडियो का कमेंट सेक्शन ऑफ है, लेकिन वीडियो को 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

यहां देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *