अजय देवगन ने शेयर किया शतक का टीजर, RSS के 100 साल पूरे होने पर दी बधाई
Shatak Teaser Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म शतक का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) को 100 साल पूरे होने पर बधाई दी.
आरएसएस के 100 साल पर दी शुभकामनाएं
टीजर शेयर करते हुए अजय देवगन ने हिंदी में लिखा कि आरएसएस ने बीते 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि फिल्म शतक इसी योगदान पर रोशनी डालने का प्रयास है. साथ ही अभिनेता ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं.
क्या है शतक के टीजर में?
फिल्म के टीजर में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, इससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म विचारधारा, संगठन और राष्ट्रीय पहचान जैसे विषयों पर आधारित है. फिल्म आरएसएस की 100 साल की यात्रा और उसके प्रभाव से प्रेरित नजर आती है.
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
अजय देवगन की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आरएसएस के योगदान को सामने लाने की कोशिश की है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस पर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी कीं. एक यूजर ने उनके पुराने किरदारों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया, जबकि दूसरे ने फिल्म को देश के लिए जरूरी बताया.
शतक फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
फिल्म का पूरा नाम Shatak: Sangh Ke 100 Varsh है. इसका निर्देशन Aashish Mall ने किया है. फिल्म की कहानी नितिन सावंत, रोहित गेहलोत और उत्सव दान ने लिखी है. निर्माता विर कपूर हैं. फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और इसकी देशभर में रिलीज 19 फरवरी को तय की गई है.

