उत्तर की सर्द हवा से कांपेगा झारखंड, रातें होंगी ज्यादा ठंडी

Spread the love

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. राज्य में फिर ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है. सर्द हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. वहीं रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कमी आने की संभावना जताई गई है.

रात में पड़ सकती है ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. कई क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है. दो दिनों के भीतर उत्तर की ठंडी हवा मैदानी इलाकों से गुजरते हुए झारखंड पहुंचेगी. इसके असर से रात में ठंड अचानक तेज हो सकती है. सुबह के समय लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ सकता है.

दिन में तापमान 26 से 30 डिग्री

फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है. दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच है. न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. राजधानी समेत अधिकतर जिलों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top