अगर आप Airtel का SIM इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि आपका नंबर पूरा साल एक्टिव रहे बिना हर महीने खर्च किए, तो आपके लिए कुछ अच्छे ऑपशंस अवेलेबल हैं. Airtel ने ऐसे प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी वैलिडिटी 365 दिन यानी पूरे एक साल की है. ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जो मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए नंबर रखते हैं या सिर्फ SIM को चालू रखना चाहते हैं.
Airtel Rs 1849 प्लान, बेसिक 365 दिन वाला ऑप्शन
यह Airtel का सबसे किफायती सालाना प्लान है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा पूरे साल के लिए 3600 SMS भी मिलते हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में डाटा शामिल नहीं है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर अलग से डाटा पैक खरीदा जा सकता है. यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो मुख्य रूप से कॉलिंग करते हैं या बैकअप SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं.
Airtel Rs 2249 प्लान, 365 दिन के साथ 30GB डाटा
अगर आपको सालाना प्लान में थोड़ा इंटरनेट भी चाहिए, तो 2249 रुपये वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग मिलती है. साथ ही पूरे साल के लिए 3600 SMS भी दिए जाते हैं.
इस प्लान में कुल 30GB डाटा मिलता है, जिसे आप पूरे साल में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कभी-कभार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जैसे ब्राउजिंग, ईमेल या मैसेजिंग के लिए.
कौन सा प्लान आपके लिए सही है?
अगर आप कम से कम खर्च में सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो 1849 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. अगर आपको थोड़ी-बहुत इंटरनेट की जरूरत है, तो 2249 रुपये वाला प्लान ज्यादा उपयोगी है.
