Dhurandhar 2 Teaser Out: धुरंधर 2 के टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, खून से सना दिखा रणवीर का चेहरा, दिखेंगे रिवेंज मोड में
Dhurandhar 2 Teaser Out: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले पार्ट की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
फिल्म का दमदार टीजर रिलीज
दरअसल, बीते दिन रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की थी. काले बैकग्राउंड पर सिर्फ लिखा था, “कल दोपहर 12:12 बजे”, वो भी ‘धुरंधर’ के पुराने फॉन्ट में. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया. आखिरकार आज ठीक दोपहर 12:12 बजे मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी.
यहां देखें टीजर
30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज
थिएटर में जबरदस्त कमाई करने के बाद ‘धुरंधर’ को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया था. ओटीटी रिलीज के दौरान फिल्म के रनटाइम को करीब 9 मिनट कम किए जाने पर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की. हालांकि नेटफ्लिक्स ने साफ किया कि यह बदलाव तकनीकी कारणों और डिस्क्लेमर से जुड़ा था, जिसे मेकर्स की सहमति से किया गया.
इन सबके बावजूद फिल्म ने ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया और भारत में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड करने लगी. खास बात यह रही कि पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद ‘धुरंधर’ वहां भी नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ट्रेंड करती नजर आई. कुल मिलाकर ‘धुरंधर’ का क्रेज सरहदों से परे साफ दिखाई दे रहा है.

