साहिबगंज: जमीन विवाद में उजड़ा परिवार, घर से घसीटकर युवक की बेरहमी से हत्या, चार हिरासत में

2 Min Read
सांकेतिक तस्वीर
Spread the love

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भट्ठा घोष टोला में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया. गांव में हुए इस विवाद में कार्तिक मंडल नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह कार्तिक मंडल अपने घर में निर्माण संबंधी काम कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग, जिनमें विफल घोष और पुराण घोष ने कार्तिक मंडल को जबरन घर से बाहर खींच कर लाकर बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद गंभीर रूप से घायल कार्तिक मंडल को खून से लथपथ हालत में छोड़ दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई.

चार संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर था. मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *