JAMTARAJHARKHAND

एक साथ नप गए एक दर्जन केस आईओ, जामताड़ा SP ने की बड़ी कार्रवाई, कहा-बख्शे नहीं जायेंगे लापरवाह अधिकारी

Spread the love

Jamtara : जामताड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज कुमार मेहता ने पुलिस मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. बैठक में डीएसपी, एसडीपीओ और सभी थाना प्रभारी शामिल हुए. एसपी ने लंबित कांडों की जांच में लापरवाही बरतने वाले 12 जांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और स्पष्ट कहा कि लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और जनता से सीधा संवाद करने का निर्देश दिया. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया. एसपी ने वाहन जांच अभियान तेज करने, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने नाबालिगों में नशाखोरी को रोकने और नशीले उत्पादों की बिक्री पर नजर रखने को भी कहा.

उन्होंने कहा कि जामताड़ा पुलिस जल्द ही एक नई पहल शुरू करेगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Whats app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *