Ramdas Soren Health Update: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर अमेरिकी डॉक्टरों की टीम जल्द आ सकती है दिल्ली

Spread the love

Ramdas Soren Health Update: मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में इलाज करा रहे रामदास सोरेन की बिगड़ती सेहत से जुड़ी मेडिकल जाँच रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई थी. अब सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी डॉक्टरों ने रिपोर्ट की गहन समीक्षा के बाद जवाब भेज दिया है.रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने फिलहाल ऑपरेशन की ज़रूरत से इनकार नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कुछ और जाँच कराने की सलाह दी है. सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी डॉक्टरों की एक विशेष टीम जल्द ही रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति की प्रत्यक्ष समीक्षा के लिए दिल्ली आ सकती है.

डॉक्टरों और विशेषज्ञों के बीच यह बातचीत ब्लड टेस्ट, एमआरआई और अन्य स्कैन रिपोर्ट समेत कई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि कुछ और मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार है, जिसके बाद इलाज को लेकर अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय भी मामले पर नज़र बनाए हुए है.

फ़िलहाल, रामदास सोरेन का ऑपरेशन नहीं हुआ है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. परिवार और समर्थक उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए हैं.

Whats app

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top