Jharkhand Weather: मौसम विभाग का अलर्ट-30 जुलाई तक राहत नहीं, रांची समेत सात जिलों में होगी भारी बारिश

2 Min Read
Jharkhand Weather: Weather will change during Chhath, possibility of rain from 25th to 28th October
Spread the love

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. रांची के अलावा, इन सात जिलों में खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका और जामताड़ा में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दूसरी ओर, पलामू में शुक्रवार को वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई. पूरे राज्य में 30 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी. राज्य में सिमडेगा में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश हुई है, जबकि चाईबासा में 30 मिमी, मेदिनीनगर में 16 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में 1 मिमी बारिश हुई है. शुक्रवार को ही देर शाम पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था.

27 और 28 को कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 27 जुलाई को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 28 जुलाई को भी कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

शुक्रवार को सिमडेगा में सबसे ज़्यादा 50 मिमी बारिश हुई. चाईबासा में 30 मिमी, मेदिनीनगर में 16 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *