BIG BREAKING : रांची में युवती पर किया गया एसिड अटैक, हालत गंभीर

Spread the love

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां कांके थाना क्षेत्र में एक युवती पर तेज़ाब फेंकने की खबर है. यह घटना टेंडर बस्ती की है. इस हादसे में लड़की बुरी तरह झुलस गई है. उसे इलाज के लिए कश्यप अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आंख को नुकसान पहुंचा है, जिसके इलाज के लिए उसे रांची के कश्यप आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यह घटना कुछ देर पहले कांके के टेंडरग्राम में हुई थी. पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ने में जुटी है. घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top