BREAKING: गुमला में भीषण मुठभेड़, मारे गए 3 उग्रवादी, हथियार भी बरामद

Spread the love

Gumla: गुमला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग इलाके गुमला पुलिस की जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है. साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल बरामद की गई हैं. मारे गए उग्रवादियों की अभी पहचान की जा रही है. अन्य संभावित उग्रवादियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को इलाके में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को लावादाग वन क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों के जमावड़े की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top