युवक ने पहले अपने शरीर पर तेल छिड़का फिर लगा ली आग, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो…

Spread the love

Palamu : झारखंड के पलामू जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है. जहां, मेदिनीनगर सिटी थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड पर बीती रात एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान राज कुमार चंद्रवंशी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) भेज दिया. पुलिस ने जब आसपास लगे CCTV कैमरे को खंगाला तो पता चला कि राज ने आत्महत्या की है. पुलिस के अनुसार युवक ने पहले अपने शरीर पर तेल छिड़का और फिर खुद को आग लगा ली. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार यह आत्मदाह का मामला लग रहा है, लेकिन युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top