Old Man painting wife nails video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति चलती ट्रेन में अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े प्यार से नेल पॉलिश लगाता नजर आ रहे हैं. यह दृश्य सच्चे प्यार की मिसाल बनकर लोगों को भावुक कर रहा है. इंटरनेट पर यूजर्स इस वीडियो को खूब देख और पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहें हैं. कोई कह रहा कि ‘दादा जी ने सबका दिल जीत लिया’ तो कोई कह रहा कि ‘आदमी अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी कर सकता है’.
दादी बता रहीं नेल पॉलिश लगाने का तरीका
वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े प्यार और सावधानी से लाल नेल पॉलिश लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी पत्नी मुस्कुरा रही हैं और धीरे-धीरे उन्हें नेल पॉलिश लगाने का तरीका बता रही हैं. पति उनकी बात ध्यान से सुनते हैं और प्यार से हर नाखून पर नेल पॉलिश लगाते है. यह प्यारा और रोमांटिक पल इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है. कई लोगों ने इसे वफ़ादारी और आजीवन प्यार की मिसाल बताते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं.
सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं
वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इसे सच्चे रिश्ते और प्यार का सबसे बेहतरीन उदाहरण बताया है. इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता. इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों दर्शक इसे देख और सराह रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग अपने जीवनसाथी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर रहे हैं और इस बुजुर्ग जोड़े की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.