BIG BREAKING : धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

Ranchi: अपराधियों ने धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया है. घायल अवस्था में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस मामले को लेकर धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अपराधी एक पिस्टल भी छोड़कर भाग गया है. आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा. पुलिस वेद प्रकाश सिंह से भी मामले की जानकारी ले रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top