Ranchi: हरिओम टावर से कूदकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड

1 Min Read
हरिओम टावर से कूदकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड
Spread the love

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर की ऊपरी मंजिल से कूदकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र ने सुसाइड कर लिया है. छात्र की पहचान मारवाड़ी कॉलेज के बीकॉम के छात्र अंकित के रूप में की गई है. वह पंडरा रवि स्टील का रहने वाला था. बताया जा रहा कि घटना देर रात की है जब सब दुकानें बंद थी.

छात्र के जेब से सुसाइड नोट हुआ बरामद

छात्र के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें उसने साफ लिखा है कि उसके पास जिंदगी में कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची. रविवार यानी की आज रिम्स में छात्र का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है. जिसमें बहुत कुछ साफ नहीं है लेकिन इतना जरूर लिखा है कि वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था और अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. उसने यह भी लिखा है कि उसकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. परिवार वालों को ठीक से रहने और दादी का ख्याल रखने को कहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *