Palamu : सेंट्रल जेल में कैदी अचानक हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत

2 Min Read
सेंट्रल जेल में कैदी अचानक हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत
Spread the love

Palamu : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में कैदी संजय शर्मा की शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा कि गुरुवार की देर रात मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में वह अचानक बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक संजय शर्मा पलामू जिले के हैदरनगर का रहने वाला था. इस संबंध में मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक भागीरथी कारजी ने बताया कि संजय मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज चल रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. वह 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था.

परिजनों को दी गई सूचना

मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक भागीरथी कारजी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार संजय शर्मा पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप था. वह इस मामले में जेल में बंद था. इससे पहले भी कैदी संजय शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद उसका इलाज एमएमसीएच में कराया गया था. कैदी की मौत के बारे में पूछे जाने पर जेल अधीक्षक ने कहा कि अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कैदी की मौत किस वजह से हुई.

इसे भी पढ़ें: गर्मी का कहर : चुनाव ड्यूटी पर तैनात 5 होमगार्ड की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *