इस बार ‘झकास’ तरीके से लगेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास, Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करेंगे अनिल कपूर, नया प्रोमो आउट

3 Min Read
झकास...तरीके से लगेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास, Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करेंगे अनिल कपूर, नया प्रोमो आउट
Spread the love

Big Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन कई महीनों से चर्चा में है. कहा जा रहा था कि ओजी होस्ट सलमान खान इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे और अब यह कन्फर्म हो गया है. उनकी जगह अनिल कपूर ने ले ली है. जी हां, आज मेकर्स की तरफ से एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अनिल की एक झलक देखने को मिली. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. हालांकि, इसका प्रीमियर किस दिन होगा, इसकी आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है.

बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो वीडियो सामने आया

टीजर प्रोमो की शुरुआत अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री से होती है. वह पूजा भट्ट, एल्विश यादव और अविनाश सचदेव सहित पिछले बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट्स की बातें और झगड़े सुनते हैं. फिर अनिल कपूर सीटी बजाते हैं और होस्ट की कुर्सी पर आवाज लगाते हैं. जैसे ही अनिल कपूर बैठते हैं, वह कहते हैं, “एक दम झकास,” बाद में कहते हैं “बहुत हो गया रे झकास… अभी करते कुछ खास.” सलमान खान को मिस कर रहे हैं फैन्स.

बिग बॉस ओटीटी 3 के फैन्स जहां नए सीजन की शुरुआत से खुश हैं, वहीं कुछ सलमान खान को मिस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान की होस्टिंग अलग है… इस बार मजा नहीं आएगा. दूसरे यूजर ने लिखा, “सालू भाई की जरूरत थी… अब सलमान भाई की होस्टिंग बिग बॉस के साथ क्रेजी है.”

बिग बॉस ओटीटी के बारे में

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ था, दिव्या अग्रवाल ने जीता था. बीबी ओटीटी 2 के दूसरे सीजन को एल्विश यादव ने जीता था. यूट्यूबर ने सीजन जीतने वाले पहले वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट बनने का रिकॉर्ड बनाया. बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन शो जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा.

इसे भी पढ़ें: अवनीत कौर और सनी सिंह की फिल्म Luv Ki Arrange Marriage इस दिन OTT पर होगी रिलीज, देखें ट्रेलर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *