IPL 2024 : हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, अपने होम ग्राउंड पर हारी दिल्ली…

1 Min Read
Spread the love

 IPL 2024 : आईपीएल 2024 के मैच नंबर-35 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार चौथी जीत थी. शनिवार (20 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने मेजबान टीम को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पारी 199 रनों पर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद अब सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में तीन जीत के साथ सातवें स्थान पर है.

कगर्क ने बनाए सबसे ज्यादा 65 रन

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए, लेकिन वो नाकाफी रहे. जेक ने 18 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और सात छक्के लगाए. कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 गेंदों में 44 रनों की धीमी पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *