न्याय उलगुलान रैली कल : प्रभात तारा मैदान में दहाड़ेंगी कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल…

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : कल यानी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की न्याय उलगुलान रैली के मंच से कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल  हुंकार भरेंगी. इस रैली के जरिए इंडिया गठबंधन के सभी नेता केंद्र सरकार को घेरेंगे.

इस मंच से ‘इंडी एलायंस’ के नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे. इस मेगा रैली में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान मौजूद रहेंगे. राजद की ओर से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव होंगे. उनके साथ अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला और लेफ्ट से दीपांकर भट्टाचार्य शामिल होंगे. यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित किया जा रहा है और इस रैली में जेएमएम के सभी विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

अलर्ट मोड में रांची पुलिस

उलगुलान रैली को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बता दें कि रैली में देश भर के बड़े राजनेता शामिल होंगे. ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बताते चलें कि रैली स्थल की सुरक्षा को लेकर 2000 जवान तैनात रहेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *