एक साल  से वेतन की आस में RIMS के 350 सुरक्षाकर्मी, अब कोर्ट जाने की कर रहे तैयारी…

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : रिम्स की सुरक्षा में तैनात 350 सुरक्षाकर्मियों को एक साल बीत जाने के बाद भी एक माह का वेतन नहीं मिला है. जिसको लेकर सुरक्षाकर्मियों ने कई बार रिम्स प्रबंधन और मंत्री को पत्र लिखकर वेतन भुगतान की मांग की. इसके बावजूद आज तक उन्हें एक माह का वेतन नहीं दिया गया है. प्रशासन के रवैये से परेशान होकर ये सुरक्षाकर्मी अब जल्द ही कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है.

क्या है मामला

रिम्स में होम गार्ड की तैनाती से पहले निजी एजेंसी एवरेस्ट ह्यूमन रिसोर्सेज के गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे. चूंकि सुरक्षा टेंडर हमेशा विवादों में रहा है, इसलिए राज्य सरकार ने अस्पतालों में सुरक्षा के लिए होम गार्ड तैनात करने का पत्र जारी किया है. इसके बाद अचानक रातोंरात 350 से ज्यादा गार्डों को रिम्स से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया. एक साल पहले सभी गार्ड हटा दिये गये थे. आज एक साल बीत गया. इसके बावजूद गार्डों को एक माह का वेतन नहीं दिया गया है.

.
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *