Ranchi: राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. शाम पांच बजे तक कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि इस बीच सबसे कम मतदान रांची में हुआ, जहां सिर्फ 43.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारी अलका तिवारी ने दी.
उन्होंने बताया कि जिलों से मिले आंकड़ों के आधार पर फिलहाल राज्यभर में कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम आंकड़ों में हल्का-फुल्का बदलाव संभव है.
अलका तिवारी के मुताबिक, मतदान प्रतिशत का अंतिम और आधिकारिक आंकड़ा तब जारी किया जाएगा जब सभी सक्षम स्तर के पदाधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी. चुनाव से जुड़े अधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है.
राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. अब आयोग अंतिम संकलित रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा.
