YouTube Down: दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान, नहीं देख पा रहे वीडियो

Spread the love

YouTube Down: गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet के स्वामित्व वाला YouTube इस समय बड़े आउटेज का सामना कर रहा है. दुनिया भर में हजारों यूजर्स वीडियो लोड न होने और स्ट्रीमिंग रुकने की समस्या से जूझ रहे हैं. यह दिक्कत YouTube ऐप और वेबसाइट दोनों पर देखी जा रही है.

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराई हैं. अमेरिका में पीक टाइम के दौरान 2.4 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स सामने आईं, जबकि भारत में करीब 17,000 यूजर्स ने समस्या की सूचना दी.

यूजर्स को वीडियो प्लेबैक एरर, कंटेंट लोड न होना और स्ट्रीमिंग फेल होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल कंपनी की ओर से समस्या को ठीक करने की कोशिश जारी है.

किन-किन जगहों पर पड़ी असर?

यह समस्या सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रही. एशिया, यूरोप और अन्य कई देशों के यूजर्स ने भी वीडियो प्लेबैक, लॉगिन और ऐप एक्सेस में परेशानी की जानकारी दी. मोबाइल ऐप, वेबसाइट, स्मार्ट टीवी और कनेक्टेड डिवाइस सब पर असर देखा गया.

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

जैसे ही सर्विस डाउन हुई, लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्क्रीनशॉट और मीम्स शेयर करने लगे. शुरुआत में कई लोगों को लगा कि समस्या उनके इंटरनेट में है, लेकिन बाद में पता चला कि यह ग्लोबल आउटेज है.

कंपनी ने क्या कहा?

YouTube की सपोर्ट टीम ‘TeamYouTube’ ने X पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है और तकनीकी टीम इसे ठीक करने में लगी हुई है. कंपनी ने यूजर्स से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top