LATEST NEWSVIRAL NEWS

खिलौनों की जगह सांप, बच्चे का यह वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें

Spread the love

Viral Video: आज के दौर में जहां बच्चे छोटी-सी छिपकली या कीड़े-मकौड़े देखकर घबरा जाते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों की रूह तक कंपा दी है. इस वायरल क्लिप में एक मासूम बच्चा जंगल से लौटते वक्त अपने कंधों पर कोई सामान नहीं, बल्कि जिंदा सांपों का ढेर लादे हुए घर पहुंच जाता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगी.

क्या दिख रहा वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा बेहद शांत अंदाज में अपने घर की ओर बढ़ रहा होता है, जैसे उसने कोई आम सी चीज उठा रखी हो. लेकिन जैसे ही उसकी मां की नजर उसके कंधों पर पड़े सांपों पर जाती है, घर का माहौल अचानक चीख-पुकार से भर जाता है. मां की घबराहट और डर साफ सुनाई देता है, जबकि बच्चा पूरी तरह निडर नजर आता है.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा उन सांपों को ऐसे संभाले हुए होता है, मानो जंगल से लकड़ियां या घास बीनकर लाया हो. वह बिना किसी झिझक के सांपों को अपने कंधे से उतारता है और उस शख्स को दिखाता है, जो इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा होता है. इसके बाद बच्चा सांप हाथ में लेकर उसकी तरफ बढ़ने लगता है, जिससे डर के मारे वह शख्स पीछे हट जाता है. पूरी वीडियो क्लिप में मां की घबराई हुई आवाजें लगातार सुनाई देती हैं, जबकि बच्चा बिल्कुल सामान्य रहता है. यही वजह है कि यह वीडियो देखने वालों को हैरानी के साथ डर भी महसूस हो रहा है.

यहां देखें वीडियो?

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @ojessunda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस बच्चे ने तो सांपों को ऐसे पकड़ा है जैसे खिलौना हो, इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अगर मैं इसकी जगह होता, तो डर के मारे वहीं बेहोश हो जाता.”

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है. कुछ लोग बच्चे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग इसे खतरनाक बताते हुए चिंता जता रहे हैं. एक बात तो तय है, इस वीडियो ने इंटरनेट पर हर किसी को चौंका दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *