झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें लिस्ट

Spread the love

Ranchi: झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. आयुक्त सचिव दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के पद पर पदस्थापित जुल्फिकार अली को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका के पद पर पदस्थापित जावेद अनवर इदरीसी को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम के पद पर पदस्थापित अनंत कुमार को अगले आदेश तक उप सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें लिस्ट
झारखंड प्रशासनिक सेवा
Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top