LATEST NEWSTECHNOLOGY

Vi ने कराई यूजर्स की मौज, 200 रुपये से भी कम में दे रहा महीने भर की वैलिडिटी, साथ में कॉलिंग और डेटा भी

Spread the love

Vi Rs 189 Recharge Plan: देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन-आइडिया की सर्विस का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं. ऐसे में अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स कंपनी ऑफर कर रही है, जिसमें 28 दिन से लेकर 365 दिनों के प्लान शामिल हैं. वहीं, कंपनी अपने यूजर्स के जरूरतों के हिसाब से उन्हें अलग-अलग कीमत पर बेनिफिट्स भी दे रही है. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो सस्ते में अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी 200 रुपये से कम में अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक बढ़िया प्लान लेकर आए हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में

Vi का 189 रुपये वाला प्लान

वीआई अपने यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है 189 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और 1GB डेटा का फायदा दे रही है. वैलिडिटी कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी यूजर्स को सिर्फ 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है.

किसके लिए सही है ये प्लान?

वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जो सिर्फ अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए वे भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. कंपनी का ये प्लान कॉलिंग और नंबर एक्टिव रखने के लिए सही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *